SBI SCO Recruitment 2025:- भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 11 जुलाई 2025 को स्पेशलिस्ट केडर ऑफीसर भर्ती 2025 के के तहत IS Audit (सूचना प्रणाली ऑडिट) से जुड़े विभिन्न पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफ़िकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 33 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिसमें जनरल मैनेजर, असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट और डिप्टी मैनेजर जैसे कई महत्त्वपूर्ण पद शामिल हैं। यह भर्ती हमारे देश के उन सभी युवा उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है जो भारतीय स्टेट बैंक जैसे बड़ी सरकारी बैंक में नौकरी पाने का सपना देखते हैं।
इस भर्ती के तहत फिलहाल आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जिसमें इच्छुक उम्मीदवार 31 जुलाई 2025 तक भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अगर आप भी इस भर्ती के तहत अपना आवेदन करना चाहते हैं तो आपको अपना आवेदन करने के लिए निर्धारित की गई कुछ आवश्यक पात्रताओं को पूरा करना होगा जिसकी जानकारी आपको नीचे हमारे इस लेख में देखने को मिल जाएगी। इसलिए आप आज के हमारे इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक अवश्य ही पढ़ें।
SBI Specialist Cadre Officer Recruitment Notification 2025 – Overview
Name of Article | SBI SCO Recruitment 2025 |
Article Type | Latest Job Notification |
Organization Name | State Bank of India (SBI) |
Post Name | Specialist Cadre Officer (SCO) |
Total Post | 33 |
Who Can Apply | All Eligible Candidates from PAN India |
Application Mode | Online |
Online Registration Begins | 11 July 2025 |
Last Date for Online Registration | 31 July 2025 |
Official Notification | SBI SCO Vacancy Notification 2025 PDF |
Official Website | https://onlinesbi.sbi/ |
SBI SCO Vacancy 2025
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा 11 जुलाई 2025 को Specialist Cadre Officers – SCO भर्ती 2025 के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती नोटिफिकेशन देशभर के उन सभी पेशेवर उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है जो सूचना सुरक्षा (Information Security), साइबर ऑडिट (Cyber Audit) और IS Audit जैसे तकनीकी क्षेत्रों में करियर बनाना चाहते हैं। इस नोटिफिकेशन के तहत कुल 33 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें जनरल मैनेजर, असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट और डिप्टी मैनेजर जैसे कई महत्त्वपूर्ण पद शामिल हैं।
इस भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के रूप में कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी या इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार जैसे क्षेत्रों में B.E./B.Tech/MCA/M.Sc./M.Tech जैसी डिग्रियाँ होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, सभी पदों के लिए CISA प्रमाणपत्र अनिवार्य रूप से मांगा गया है, जबकि CEH, ISO 27001:LA, CISSP जैसे अन्य प्रमाणपत्रों को भी वरीयता प्रदान की जाएगी।
इसके अलावा भर्ती के तहत जनरल मैनेजर पद के लिए उम्मीदवार की आयु 45 से 55 वर्ष, AVP पद के लिए 33 से 45 वर्ष और डिप्टी मैनेजर पद के लिए 25 से 35 वर्ष तक निर्धारित की गई है। जिसमें आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में सरकार के नियमों के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी।
अगर आप भी इस भर्ती के लिए निर्धारित की गई सभी आवश्यक पात्रताओं को पूरा करते हैं तो आपको इस भर्ती के तहत नीचे हमारे द्वारा बताई गई आवेदन प्रक्रिया को फॉलो करके अपना आवेदन कर सकते हैं।
SBI Specialist Cadre Officer Vacancy 2025 Post Details
Post Name | Type | Vacancies | CTC (Max) | Posting Location | Duration |
General Manager (IS Audit) | Contractual | 01 | ₹1 Crore | Hyderabad | 5 Years |
Assistant Vice President | Contractual | 14 | ₹44 Lakh | Mumbai/Hyderabad/Mobile Duty | 3 Years (extendable) |
Deputy Manager (IS Audit) | Regular | 18 | ₹64,820–₹93,960 | Mumbai/Hyderabad/Mobile Duty | Permanent |
Important Dates for SBI SCO Form 2025
Event | Date |
Official Notification | 11 July 2025 |
Online Registration Begins | 11 July 2025 |
Last Date for Online Registration | 31 July 2025 |
Application Fee for SBI SCO Form 2025
Category | Application Fee |
General/OBC/EWS | ₹750 |
SC/ST/PwBD | Nil |
SBI Specialist Cadre Officer Recruitment Eligibility Criteria 2025
हमारे जो भी इच्छुक पाठक उम्मीदवार इस भर्ती के तहत अपना आवेदन करना चाहते हैं उन्हें इस भर्ती के तहत अपना आवेदन करने से पूर्व भारतीय स्टेट बैंक द्वारा निर्धारित की गई आवश्यक पात्रताओं को पूरा करना होगा जो इस प्रकार हैं –
SBI Specialist Cadre Officer Bharti 2025 Educational Qualification:-
Post | Essential Qualification | Certifications |
General Manager | BE/BTech/ME/MTech/MCA/MSc in CS/IT/ECE etc. | Mandatory: CISA, CEH, ISO 27001:LA Desirable: CISSP, MBA |
Assistant Vice President | BE/BTech in CS/IT/ECE with min. 50% | Mandatory: CISA, ISO 27001:LA Desirable: CEH, CISSP |
Deputy Manager | BE/BTech in CS/IT/ECE with min. 50% | Mandatory: CISA Desirable: CEH |
SBI Specialist Cadre Officer Bharti 2025 Age Limit:-
Post | Minimum Age | Maximum Age |
General Manager | 45 Years | 55 Years |
Assistant Vice President | 33 Years | 45 Years |
Deputy Manager | 25 Years | 35 Years |
SBI Specialist Cadre Officer Bharti 2025 Age Relaxation:-
- As per the Government of India norms for SC/ST/OBC/PwBD categories.
SBI Specialist Cadre Officer Recruitment Selection Process 2025
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा निकाली गई Specialist Cadre Officers – SCO Bharti 2025 के तहत योग्य उम्मीदवारों का चयन पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाने से पहले उनकी शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। जो भी उम्मीदवार भर्ती के तहत शॉर्टलिस्टिंग के बाद योग्य पाये जाएंगे उन्हें उन्हें ही पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। जहां पर उनकी योग्यता, अनुभव, बातचीत करने के तरीके एवं पद के प्रति समझ का मूल्यांकन किया जाएगा।
इसके बाद जो भी उम्मीदवार इस इंटरव्यू में सफल होंगे उन्हें भर्ती के तहत विभिन्न पदों पर नियुक्त किया जाएगा।
Documents Required for SBI Specialist Cadre Officer Recruitment 2025
हमारे जो भी इच्छुक पाठक उम्मीदवार एसबीआई एससीओ भर्ती 2025 के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं उन्हें अपना आवेदन करने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी जो इस प्रकार हैं –
- Passport Size Photo
- Signature
- 10th Marksheet
- Proof of Date of Birth
- Educational Certificates / Degree
- Caste Certificate
- Income and Asset Certificate for EWS
- PwBD Disability Certificate (if applicable)
- No Objection Certificate (if employed in Govt/PSU)
- Medical Fitness Certificate
- Valid ID Proof
- Adress Proof
How to Apply SBI SCO Recruitment 2025
हमारे देश के जो भी इच्छुक युवा उम्मीदवार भारतीय स्टेट बैंक स्पेशल केडर ऑफीसर भर्ती 2025 के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हऐन उन्हें अपना आवेदन करने के लिए नीचे बताई गई आआवेदन प्रक्रिया फॉलो करनी होगी –
- बहरती के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले हमारे द्वारा दिये गए डाइरैक्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद आपके सामने कुछ इस तरह का पेज खुलकर आएगा यहाँ पर आपको Click for New Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने कुछ इस तरह का ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म खुलकर आएगा जो कई चरणों में पूरा किया जाएगा।
- आपको इस आवेदन फॉर्म के प्रत्येक चरण को ध्यानपूर्वक पूरा करना है और साथ में मांगे गए प्रत्येक दस्तावेज़ को अपलोड करना है।
- इसके बाद आपको भर्ती के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करना है और अंत में अपने आवेदन फॉर्म को सबमिट करके उसकी फ़ाइनल प्रिंटआउट कॉपी को प्राप्त कर लेना है।
- इस तरह आपका भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन सफलतापूर्वक हो जाएगा।
Important Links
SBI SCO Recruitment 2025 – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs):-
SBI SCO भर्ती 2025 के अंतर्गत कितने पदों पर नियुक्ति की जाएगी?
इस भर्ती के अंतर्गत कुल 33 पदों को भरा जाएगा, जिसमें जनरल मैनेजर (IS Audit), असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट (IS Audit) और डिप्टी मैनेजर (IS Audit) के पद शामिल हैं।
इस भर्ती के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है ?
इस भर्ती के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है।
भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है ?
भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के रूप में कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी या इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार जैसे क्षेत्रों में B.E./B.Tech/MCA/M.Sc./M.Tech जैसी डिग्रियाँ होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, सभी पदों के लिए CISA प्रमाणपत्र अनिवार्य रूप से मांगा गया है, जबकि CEH, ISO 27001:LA, CISSP जैसे अन्य प्रमाणपत्रों को भी वरीयता प्रदान की जाएगी।
भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा क्या है ?
भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा पदों के अनुसार अलग-अलग तय है जिसमें जनरल मैनेजर पद के लिए उम्मीदवार की आयु 45 से 55 वर्ष, AVP पद के लिए 33 से 45 वर्ष और डिप्टी मैनेजर पद के लिए 25 से 35 वर्ष तक निर्धारित की गई है।
BiharHelp App
आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है – सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए BiharHelp ऐप डाउनलोड करें – आपकी सफलता का साथी।